Thursday 29 September 2016

सर्जिकल ऑपरेशन से घबराया बाजार, अब क्या कह रहे हैं जानकार

Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90 

 

सेना की कार्रवाई की खबर के साथ ही बाजार ने सारी बढ़त गंवा दी है। दरअसल पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने बीती राहत पाक एलओसी में सर्जिकल ऑपरेशन किया है। इस खबर के बाद से ही सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार बिकवाली हावी हो गई है। बिकवाली के इस दबाव में सेंसेक्स 550 अंकों तक लुढ़क गया, तो निफ्टी 8600 के नीचे फिसल गया। सेंसेक्स और निफ्टी में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 

 

सेना के एलओसी पर सर्जिकल ऑपरेशन पर बाजार ने जरूर तुरंत असर दिखाया है, लेकिन आगे बहुत बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। जिस तरह से बाजार में गिरावट बढ़ी है, इसको देखते हुए निफ्टी में 8400 के नीचे जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

 

सेना के बयानों से युद्ध जैसी स्थिति नहीं झलक रही है, ऐसे में बाजार में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि, बाजार की इस गिरावट में खरीदारी का मौका ढूंढ़ना चाहिए।

No comments:

Post a Comment