Wednesday 21 December 2016

अब कोर्ट में लड़ी जाएगी टाटा संस की लड़ाई


टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से इस्तीफा देने के बाद सायरस मिस्त्री ने कोर्ट का रूख किया है। इस मामले में मिस्त्री ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में अर्जी लगाई है। कंपनी एक्ट के सेक्शन 241, 242 के तहत अर्जी दी गई है। मिस्त्री ने टाटा संस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने छोटे शेयरधारकों के हित से खिलवाड़ का आरोप भी लगाया। मिस्त्री ने कल कहा था कि वो अब तक कंपनी की विरासत बचाने के लिए लड़ रहे थे लेकिन अब वक्त आ गया है कि लड़ाई को ईजीएम से बाहर किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर ले जाया जाए।

उधर टाटा संस भी इस लड़ाई के लिए तैयार है। टाटा ने 25 अक्टूबर को ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में कैविएट दाखिल किया था। टाटा ग्रुप नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में अपना पक्ष दाखिल करेगा। मिस्त्री अब लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। टाटा ग्रुप बेफ्रिक होकर अपना पक्ष रखेगा। मामले में लंबी सुनवाई की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment