Thursday 11 May 2017

मुनाफावसूली हुई हावी, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद


Get your Free Trials and Learn to Trade risk-free click here >> http://www.ripplesadvisory.com/free-trial.php

घरेलू बाजार में आज भी रिकॉर्ड स्तर बने, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी होने से सारी बढ़त हवा हो गई। आज निफ्टी ने 9450.65 तक दस्तक दी, तो सेंसेक्स 30366.43 तक पहुंचा था। अंत में निफ्टी 30250 के आसपास बंद हुआ है, तो निफ्टी 9420 के करीब बंद हुआ है। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स ने 10 अंकों से ज्यादा की बढ़त गंवाई, जबकि निफ्टी की करीब 30 अंकों की तेजी गायब हुई है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मुनाफावसूली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट होकर 14960 के आसपास बंद हुआ है, जबकि आज यह इंडेक्स 15052 तक पहुंचा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी सपाट होकर 18360 के आसपास बंद हुआ है, जबकि यह इंडेक्स आज 18460 के ऊपर तक पहुंचा था। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ 15650 के आसपास बंद हुआ है, जबकि आज यह इंडेक्स 15750 तक पहुंचा था।

बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 22,818.5 के स्तर पर बंद हुआ है, लेकिन निफ्टी के प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी, पावर इंडेक्स में 1.25 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की कमजोरी आई है।

No comments:

Post a Comment