गौर करें इन शेयरों में आज जरूर रहेगी हलचल
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिनपर होगी बाजार की नजर।
बीपीएल
बीपीएल फ्लिपकार्ट को केरल के बाजार में दोबारा उतरने में मदद कर रही है। पेचीदा टैक्स सिस्टम की वजह से कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने केरल में कारोबार बंद कर दिया है।
ओएनजीसी
ओएनजीसी ने रोसनेफ्ट के साथ वैंकोरनेफ्ट में 11 फीसदी हिस्से की खरीद के लिए करार किया है।
टाटा पावर
टाटा पावर की यूनिट ने वेलस्पन रिन्युएबल एनर्जी को खरीदा है। इस सौदे के बाद कंपनी की क्षमता 10,000 मेगावॉट के पार हो गई है।
जेएसपीएल
जेएसपीएल ने ऑस्ट्रेलिया के वोंगाविली कोयला खदान में उत्पादन बढ़ाया है और मोजाम्बिक खदान में काम फिर से शुरू करने का प्लान है।
एमएमटीसी
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एमएमटीसी को 7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एमएमटीसी को 30.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एमएमटीसी की आय 36.7 फीसदी बढ़कर 2782 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एमएमटीसी की आय 2035.6 करोड़ रुपये रही थी।
मॉनसैंटो
जर्मन कंपनी बेयर ने मॉनसैंटो को 66 अरब डॉलर में खरीद लिया है। ये सौदा 128 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर हुआ है।
Get live Nifty Future Tips News Updates visit us : http://www.ripplesadvisory.com/nifty-future-.php or Get Two Days Free Trial just on One Missed Call @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment