Friday, 7 October 2016

एनबीसीसी ने 108 करोड़ रुपये का लाभांश

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) ने गुरुवार को शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू को 2015-16 के लिए 108 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। इस अवसर पर नायडू ने एनबीसीसी से राज्य सरकारों के साथ और अधिक साझेदारी करने की बात कही। पिछले कुछ वर्षो से लगातार कारोबार बढ़ाने और मुनाफा कमाने के लिए एनबीसीसी की सराहना करते हुए नायडू ने कंपनी प्रबंधन से राज्य सरकारों और अन्य एजेंसियों के साथ साझेदारी बढ़ाकर अपने कारोबार का विस्तार करने और इसमें विविधता लाने को कहा। 

 

उन्होंने एनबीसीसी के गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी स्थापित करने की पहल का स्वागत किया। मंत्री ने प्रबंधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही मंजूर की गई लगभग 35,000 करोड़ रुपये के निवेश से दिल्ली की सात पुनर्विकास परियोजनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। नायडू ने एनबीसीसी की चल रही परियोजनाओं की प्रगति और उसके आगामी कदमों पर विस्तार से चर्चा की। 

 

एनबीसीसी के अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक ए के मित्तल ने मंत्री को जानकारी दी कि कंपनी के विचाराधीन कई पहलों में से एक वित्तीय कारोबार बढ़ाने के लिए गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) शुरू करने के लिए कंपनी काफी उत्सुक है। 

 

उन्होंने कहा कि कंपनी को 2015-16 के दौरान 17,516 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं के आदेश प्राप्त हुए हैं। 70,000 करोड़ रुपये से अधिक के कुल कार्य आदेश के साथ यह कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी निर्माण कंपनी है। कंपनी ने 2015-16 के लिए कुल 120 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा की है। 

 

Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90

No comments:

Post a Comment