आज घरेलू बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली है। निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती आई है, जबकि सेंसेक्स 0.9 फीसदी तक बढ़ा है। तेजी के इस माहौल में आज निफ्टी 8389 तक पहुंचा है, जबकि सेंसेक्स ने 27175 तक दस्तक दी। अंत में सेंसेक्स 27150 के आसपास बंद हुआ है और निफ्टी 8375 के ऊपर बंद हुआ है।
आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है।
मेटल, बैंकिंग, फार्मा, ऑटो, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 2.3 फीसदी उछलकर 18830 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.3 फीसदी और प्राइवेट सेक्टर बैंक इंडेक्स में 2.4 फीसदी की मजबूती आई है।
निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 4.3 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में करीब 1 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.4 फीसदी और पावर इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि आज आईटी शेयरों में थोड़ी बिकवाली देखने को मिली है।
You can also follow us for daily intraday updates click here to SUBSCRIBE US http://www.ripplesadvisory.com/free-trial.php
आज घरेलू बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली है। निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती आई है, जबकि सेंसेक्स 0.9 फीसदी तक बढ़ा है। तेजी के इस माहौल में आज निफ्टी 8389 तक पहुंचा है, जबकि सेंसेक्स ने 27175 तक दस्तक दी। अंत में सेंसेक्स 27150 के आसपास बंद हुआ है और निफ्टी 8375 के ऊपर बंद हुआ है।
No comments:
Post a Comment