Saturday, 17 September 2016

पीएम नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन आज


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन है और आज वो दिल्ली से दूर गांधीनगर में अपनी मां के साथ रहे। सुबह अपने बड़े भाई के घर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने अपनी मां से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां-बेटे की बीच बातचीत भी हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मां की ममता और मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी बूटी होता है। 

 

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने भी प्रधानमंत्री से मिलकर जन्मदिन की बधाई दी। बतौर पीएम मोदी की ये सातवीं गुजरात यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के दाहोद में 4800 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरु की। अब वो नवसारी में दिव्यांगों को तोहफा बाटेंगे। आज शाम ही प्रधानमंत्री दिल्ली लौट आएंगे। 

 

Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call @98-27-80-80-90

No comments:

Post a Comment