Wednesday, 14 September 2016

शहाबुद्दीन की रिहाई पर घमासान, नीतीश पर भारी लालू

11 साल के बाद जेल से निकलने के बाद आरजेडी नेता और डॉन शहाबुद्दीन ने सबसे पहले नीतीश कुमार पर हमला बोला है। पिछले 2 दिनो में हत्या और अपहरण जैसे 39 केस में आरोपी शाहबुद्दीन ने नीतीश कुमार को परिस्थितियों के नेता बताया है। 

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा से तुलना की है और यहा तक कह दिया कि अकेले उन्हें 20 सीट भी ना मिले। शाहबु्द्दीन जैसे गुंडे की खुली चुनौती ने एक बार फिर नीतीश कुमार के जेड़ीयू और लालू प्रसाद के आरजेडी में फूट को उजागर कर दिया है। 

 

मोहम्मद शहाबुद्दीन एक ऐसा डॉन जिसका दूसरा नाम खौफ है। 39 केस में आरोपी शहाबुद्दीन के खिलाफ हत्या, अपहारण, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। लेकिन जब 11 साल के बाद वो जेल से निकले तो स्वागत हुआ जैसे वो कोई हीरो हों। रिहा होने के बाद शहाबुद्दीन ने एक बार फिर कानून और सरकार को खुली चुनौती दी। उनके स्वागत में 200 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला चला डर इतना था कि टोल भी नही मांगा गया। 

 

Get live Nifty Future Tips News Updates visit us : http://www.ripplesadvisory.com/nifty-future-.php or Get Two Days Free Trial just on One Missed Call @98-27-80-80-90

No comments:

Post a Comment