सीमित दायरे में बाजार, निवेश पर फोकस करें खरीदार
निफ्टी 50-100 अंकों की गिरावट के बाद स्थिर होता नजर आएगा। बाजार में फिलहाल कंसोलिडेशन का दौर चल रहा है। बाजार अभी 15 दिन-1 महीना सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। बाजार में चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों को बाजार में गिरावट आए तो खरीदारी करनी चाहिए। निवेशक अभी ट्रडिंग के लिहाज से नहीं, बल्कि सिर्फ निवेश को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें।
आईटी शेयरों में निवेश से फायदा हो सकता है। आईटी शेयर बुरी खबरों का अंदाजा लगाकर गिर चुके हैं। इंफ्रा सेक्टर के क्वालिटी शेयरों में पैसा लगाएं।
इंफोसिस 5-8 फीसदी तक गिर सकता है, वहां खरीदारी कर सकते हैं। आईटी शेयर बुरी खबरों का अंदाजा लगाकर गिर चुके हैं। इंफ्रा सेक्टर के क्वालिटी शेयरों में पैसा लगाएं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के आईपीओ में निवेश से दूर रहने की सलाह होगी। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का आईपीओ ज्यादा आकर्षक नहीं लग रहा है। उनके मुताबिक इस आईपीओ में निवेश करके लंबी अवधि में ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाएंगे, लेकिन छोटी अवधि में निवेश से फायदा हो सकता है।
आरबीआई की दरें 0.25 फीसदी घट सकती है और महंगाई काबू में आ सकती है। आरबीआई की दरें घटने से ग्रोथ की तस्वीर साफ होगी। बैंकिंग शेयरों में अभी खरीदारी का मौका बन सकता है।
पॉजिटीव खबरों के चलते बैंकिंग शेयरों में तेजी आ सकती है। लेकिन फिलहाल क्रेडिट ग्रोथ, कॉरेपोरेट रिकवरी तक बैंक दायरे में रह सकते हैं। स्टील सेक्टर की बात करें तो इनमें भी आगे री-रेटिंग आने की उम्मीद है।
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment