वोडाफोन ने लॉन्च किया वोडाफोन फ्लेक्स
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने आज अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए वोडाफोन फ्लेक्स को लॉन्च किया। वोडाफोन फ्लेक्स के लागू होने से पहले ग्राहकों के लिए वॉईस, डाटा और एसएमएस के लिए कोई फिक्स्ड डाटा आता था। अबवोडाफोन फ्लेक्स के लागू होने के बाद ग्राहक अपने जरूरत के हिसाब से इन फ्लेक्स का इस्तेमाल कर सकते है।
ग्राहक अब 118 रुपये से लेकर 395 रुपये तक में वोडाफोन फ्लेक्स ले सकते है। 1 एमबी 4जी, 3जी, 2जी डाटा, 1 एसएमएस और 1 मिनट रोमिंग इनकमिंग कॉल के लिए 1 फ्लेक्स देना पड़ेगा। वहीं 2 फ्लेक्स देने के बाद ग्राहकों को 1 मिनट लोकल या एसटीडी कॉल और 1 मिनट रोमिंग आउटगोइंग कॉल मिलेगा।
वोडाफोन इंडिया के डायरेक्टर कमर्शियल संजय कटारिया ने कहा कि वोडा फोन फ्लेक्स के लॉंन्च होने से ग्राहकों को अलग-अलग रिचार्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment