Wednesday, 21 September 2016

फेड के फैसले से पहले अमेरिकी बाजार सुस्त

  फेड के फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि कल के कारोबार में आमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए। आज देर रात फेड बैठक से फैसला आएगा जिस पर बाजार की नजरें हैं। 20 फीसदी से भी कम लोगों को दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। उधर बैंक ऑफ जापान की तरफ से दरों में बढ़ोतरी संभव है। दूसरी तरफ इस बीच आए अमेरिका के हाउसिंग डाटा उम्मीद से कमजोर रहे हैं। 

 

मंगलवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 9.79 अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़कर 18129.96 पर, एसएंडपी-500 इंडेक्स 0.64 अंक यानी 0.03 फीसदी बढ़कर 2139.76 पर और नैस्डेक 6.33 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 5241.35 पर बंद हुआ।

 

Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90

No comments:

Post a Comment