8700-8900 के दायरे में फंसेगा बाजार, सतर्क रहें खरीदार
निफ्टी एक दायरे में कारोबार कर रहा है और 250-300 अंकों की रेंज में फंस गया है। अच्छे खबरों के बावजूद बाजार 8950 के स्तरों को तोड़कर ऊपर नहीं जा पा रहा है। निफ्टी 8700-8900 के छोटे से दायरे में फंस सकता है। ट्रेडर्स का फोकस निफ्टी, बैंक निफ्टी से हट गया है और मिडकैप, स्मॉलकैप, आईपीओ लिस्टिंग पर बढ़ा है। निफ्टी अक्टूबर में भी 8600-9000 के दायरे में ही रहेगा।
मिडकैप की रैली जायज नहीं ये कहना गलत होगा। मिडकैप की रैली अगले 1-1.5 महीने जारी रह सकती है। मिडकैप में ट्रेडर्स 15-20 फीसदी रिटर्न पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल निवेशकों को मिडकैप में सतर्क रहने की सलाह होगी, क्योंकि इनके वैल्युएशंस अभी काफी महंगे है। परंतु अगले 4-5 हफ्ते में मिडकैप में गिरावट संभव है। कपनियों के नतीजे बहुत अच्छे हुए तो आश्चर्य होगा।
यूएस में चुनाव बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर होगा। बाजार की नजर अब यूएस में राष्ट्रपति चुनाव नतीजों पर रहेगी। ग्लोबल बाजारों को हिलेरी की जीत की उम्मीद है। बाजार में 8-10 फीसदी गिरावट की आशंका है। दिग्गजों में 8-10 फीसदी की गिरावट संभव है।
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment