Wednesday, 12 October 2016

झूठे विज्ञापन, अब फंसेंगे सेलिब्रिटी

झूठे दावे करने वाले विज्ञापन में अगर कोई सेलिब्रेटी नजर आए तो उन्हें विज्ञापन करने पर पाबंदी लगाई जा सकती है। साथ में भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे बिल संसद के शीतकालीन सत्र में पारित किया जा सकता है। 

 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार गलत और भ्रामक विज्ञापन करने वालों पर शिकंजा कसने जा रही है। इसके तहत दोषी सेलिब्रिटी के विज्ञापन करने पर रोक लग सकती है और उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। ये जुर्माना उनकी विज्ञापन फीस के आधार पर तय किया जाएगा। 

 

बता दें कि पहले सेलिब्रिटी को जेल भेजने का प्रस्ताव था। ये प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय अनुभवों को देखते हुए तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही मंत्रिय़ों के समूह से मंजूरी के लिए रखा जाएगा जिससे संबंधित उपभोक्ता संरक्षण बिल को जल्द कैबिनेट में रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक शीतकालीन सत्र में इस बिल को पारित कराने की कोशिश होगी। 

 

Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90

No comments:

Post a Comment