Get us on https://www.linkedin.com/title/ripples-advisory click here, more and for Two days Free Trial drop your missed call on -9303093093
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी लगातार बढ़ रही है। आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 68.86 के निचले रिकॉर्ड स्तर तक टूट गया था। हालांकि अपने दिन के निचले स्तर से रुपये ने थोड़ी रिकवरी जरूर दिखाई और अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 68.73 के स्तर पर बंद हुआ जो अगस्त 2013 के बाद रुपये का सबसे निचला स्तर है।
कल के कारोबार में भी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 31 पैसे टूट कर 68.56 के स्तर पर बंद हुआ था।
जानकार आगे रुपये में और कमजोरी बढ़ने की आशंका जता रहे है। रुपये पर डॉएश बैंक ने कहा है दिसंबर के अंत तक डॉलर की कीमत 70 रुपये तक जा सकती है। वहीं बार्केलेज ने भी रुपये को 70 तक टूटने का अनुमान दिया है। डॉलर की कीमत 70 रुपये तक जाने की पूरी संभावना है।
दरअसल अमेरिका में अगले महीने ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़कर 94 फीसदी पर चली गई है। ऐसे में डॉलर 14 साल की ऊंचाई पर है। अमेरिका में इकोनॉमी के अच्छे आंकड़ों से भी डॉलर को सपोर्ट मिला है जबकि नोटबंदी से घरेलू बाजार में रुपये पर दोहरा दबाव है।
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी लगातार बढ़ रही है। आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 68.86 के निचले रिकॉर्ड स्तर तक टूट गया था। हालांकि अपने दिन के निचले स्तर से रुपये ने थोड़ी रिकवरी जरूर दिखाई और अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 68.73 के स्तर पर बंद हुआ जो अगस्त 2013 के बाद रुपये का सबसे निचला स्तर है।
No comments:
Post a Comment