7.3 की तीव्रता के भूकंप से दहला जापान
जापान के फुकुशिमा परमाणु प्लांट के करीब 7.3 की तीव्रता का भूकंप आया है। जिसके बाद जापान का बाजार फिसल गया है। जापान के फुकुशिमा में 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी देखी गई है। सुनामी को लेकर जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि समंदर में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। समंदर किनारे बसे लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
जापान के मौसम विभाग के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था। फुकुशिमा में ही वो परमाणु प्लांट है जो कि मार्च 2011 में भूकंप के बाद आई सुनामी की चपेट में आने से तबाह हो गया था। तब मची तबाही में लगभग 18 हजार लोग मारे गए थे। हालांकि फुकुशिमा में परमाणु प्लांट संभालने वाली तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी का कहना कि वो स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अभी तक वहां किसी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
No comments:
Post a Comment