You can also FOLLOW our BLOG and click here to SUBSCRIBE US on http://www.ripplesadvisory.com/free-trial.php
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई। लेकिन आखिरी घंटे में बिकवाली का दबाव ज्यादा बढ़ा और निफ्टी 8100 के आसपास फिसल गया। आज के कारोबार में मेटल, फार्मा, बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। वहीं एनर्जी शेयरों में हल्की रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 115 प्वाइंट और निफ्टी में 35प्वाइंट की गिरावट रही।
खरीदारी
दिग्गज शेयरों की सुस्ती के बीच आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी बनी रही आज के कारोबार में बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स दोनों इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ।
आज के कारोबार में में मेटल, फार्मा, बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। बैंकिंग शेयरों की पिटाई के चलते बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी गिरकर 18260 के स्तर के नीचे बंद हुआ। वहीं बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा कमजोरी निफ्टी के मेटल, फार्मा, रियल्टी और ऑटो इंडेक्स में हुई। कारोबार के अंत में निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.8 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी और ऑटो इंडेक्स 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
हालांकि कमजोरी के इस माहौल में आज के कारोबार में निफ्टी के आईटी और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.01 फीसदी का मामूली बढ़त और एनर्जी इंडेक्स 6.0 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई। लेकिन आखिरी घंटे में बिकवाली का दबाव ज्यादा बढ़ा और निफ्टी 8100 के आसपास फिसल गया। आज के कारोबार में मेटल, फार्मा, बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। वहीं एनर्जी शेयरों में हल्की रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 115 प्वाइंट और निफ्टी में 35प्वाइंट की गिरावट रही।
No comments:
Post a Comment