You can also FOLLOW our BLOG and click here to SUBSCRIBE US on http://www.ripplesadvisory.com/free-trial.php
बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की गिरावट आई है। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स ने करीब 125 अंकों की बढ़त गंवाई है, तो निफ्टी की करीब 40 अंकों की तेजी हवा हो गई। आज के कारोबार में सेंसेक्स 26,435.56 तक पहुंचा था, तो निफ्टी 8,124.1 तक दस्तक दी थी। अंत में निफ्टी 8,100 के नीचे फिसलकर बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 26,300 के आसपास बंद हुआ है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की कमजोरी आई है।
बैंकिंग, मेटल, फार्मा, ऑटो, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। बैंक निफ्टी 1 फीसदी की गिरावट के साथ 18,070 के आसपास बंद हुआ है, तो निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.5 फीसदी की कमजोरी आई है।
बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की गिरावट आई है। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स ने करीब 125 अंकों की बढ़त गंवाई है, तो निफ्टी की करीब 40 अंकों की तेजी हवा हो गई। आज के कारोबार में सेंसेक्स 26,435.56 तक पहुंचा था, तो निफ्टी 8,124.1 तक दस्तक दी थी। अंत में निफ्टी 8,100 के नीचे फिसलकर बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 26,300 के आसपास बंद हुआ है।
No comments:
Post a Comment