Showing posts with label Indian fisherman. Show all posts
Showing posts with label Indian fisherman. Show all posts

Wednesday, 19 June 2019

मछुआरों के लिए मोदी सरकार का तोहफा, अब नेवी में मिलेगी जॉब


समद्र किनारे जीवन यापन करने वालों के लिए मोदी सरकार ने सुध लेनी शुरु कर दी है। सरकार मछुआरों को ट्रेनी देने का विचार कर रही है। जिसके बाद नेवी मैन (नाविक) बनने का रास्ता खुल जाएगा। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख लाल मांडविया ने इस बात की घोषणा की है।

मांडविया ने कहा कि देश में 7300 किलोमीटर लंबा समुद्री किनारा है। यहां पर रहने वाले लोगों का जीवन समुद्र पर ही निर्भर है। ऐसे में इन लोगों को ट्रेनिंग देकर नाविक बनाया जा सकता है। ताकि आगे चलकर आसानी से नौकरी मिल सके। दुनिया में भारत की इस क्षेत्र में काफी कम हिस्सेदारी है।

इस योजना के मुताबिक, 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद जहाजरानी मंत्रालय से एक सार्टिफिकेट मिलेगा। इसके अलावा लोगों को अलग – अलग विभागों में भी ट्रेनिंग देने के लिए विचार किया जा रहा है। पूरी दुनिया में 50 लाख नाविकों की जरूरत है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत या फिर विदेशी जहाज पर भारतीय नाविकों की संख्या में 35 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। यह 1.54 लाख से बढ़कर 2.08 लाख हो चुका है। वहीं ट्रेनिंग करने वाले छात्रों की संख्या साल 2018 में बढ़कर 19,545 हो चुकी है। 2017 में यह आंकड़ा 14,307 था। इस हिसाब से इसमें 37 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

If you want to know more about our services, please visit Commodity Market Tips