कल होगा ऐतिहासिल फैसला, बदल सकता देश में बजट का अंदाज
कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार ऐतिहासिक फैसला ले सकती है। जिसके तहत रेल बजट को आम बजट के साथ मिलाया जा सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक आम बजट के साथ रेल बजट को मिलाने के बावजूद रेल मंत्रालय की ऑटोनॉमी बरकार रखी जा सकती है। चाहे नई ट्रेन चलाने की हो या फिर नई सुविधाएं देने की इसका फैसला रेल मंत्रालय ही करता रहेगा।
दूसरी ओर इसी कैबिनट में आम बजट 1 महीने पहले पेश करने को मंजूरी मिल सकती है। इसका मकसद बजट में किए गए सभी ऐलानों को 1 अप्रैल से हर हाल में लागू कर देना है। अगर कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो इसी साल से जनवरी के आखिरी हफ्ते में बजट पेश किया जा सकता है। फिलहाल आम बजट 27 फरवरी को पेश किया जाता है।
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment