इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 25.8% की बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 25.8 फीसदी बढ़कर 704.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 560 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 33.4 फीसदी बढ़कर 1460 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 1094.3 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 0.38 फीसदी से घटकर 0.37 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.91 फीसदी से घटकर 0.90 फीसदी रहा है।
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment