वोडाफोन देगा उद्यमों को ऑफिस-365 की सुविधा
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन इंडिया ने क्वालउड सेवा के लिए दुनिया की शीर्ष सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार किया है, जिससे अब वोडाफोन के नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले बेहद छोटे भारतीय उद्यम भी माइक्रोसॉफ्ट की ऑफिस-365 सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोडाफोन इंडिया की सहायक उद्यम के रूप में काम करने वाली वोडाफोन बिजनेस सर्विसेज (वीबीएस) ने क्लाउड सर्विस पार्टनर के रूप में माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार किया है।
गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट अपनी ऑफिस-365 सेवा के अंतर्गत माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में शामिल सभी सॉफ्टवेयरों के अद्यतन संस्करण, क्लाउड सेवा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी आधुनिक सुविधाएं निर्धारित किराए पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाता है।
इस करार के जरिए अब वोडाफोन भी अपने ग्राहक भारतीय काराबारों को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सभी एप्लिकेशन, क्लाउड सेवा, बिजनेस क्लास टूल एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जिसकी मदद से वे किसी भी स्थान से आसानी से एवं बेहतर तरीके से आपस में सहयोग स्थापित कर सकेंगे।
No comments:
Post a Comment