इस सप्ताह लग सकती है ट्विटर की बोली
दुनिया की अग्रणी सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर को खरीदने के लिए गूगल, सेल्सफोर्स और वाल्ट डिज्नी जैसे धुरंधरों के बीच होड़ लग चुकी है और बुधवार को मीडिया में आई खबरों के अनुसार पूरी संभावना है कि इस सप्ताह ट्विटर को खरीदने के लिए बोली लगा दी जाए।
समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, "सेल्सफोर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क बीनिऑफ अपनी कंपनी के निवेशकों और अन्य साझेदारों के सामने ऐसा माहौल बना रहे हैं कि उनकी कंपनी ट्विटर की खरीदार हो सकती है।"
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, लिंक्डइन की ही तरह ट्विटर भी सेल्सफोर्स के अहम आंकड़ों का उपयोग अपने संभावित खरीदारों को आकर्षित करने के लिए इस्तेमाल कर सकती है।
गौरतलब है कि सेल्सफोर्स, लिंक्डइन को भी खरीदाना चाहती थी, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट से बोली हार गई थी। 31.3 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ताओं वाली सोशल साइट ट्विटर का विकास अब रुक सा गया है और नए उपयोगकर्ताओं के जुड़ने की गति थम सी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्विटर के लिए 20 अरब डॉलर तक की बोली लग सकती है।
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment