सैमसंग अब नहीं बनाएगी गैलेक्सी नोट 7
सैमसंग ने नोट 7 की मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह से बंद करने का फैसला ले लिया है। दरअसल, सैमसंग का ये हैंडसेट काफी विवादों और शिकायतों से घिरा रहा है। ऐसा क्या हुआ कि कंपनी को नोट 7 का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लेना पड़ा।
कंपनी ने सैमसंग नोट 7 की मैन्युफैक्चरिंग बंद करने का फैसला लिया है। क्योंकि नोट 7 ने काफी बदनामी कराई है। सैमसंग नोट 7 लगातार बैटरी फटने की शिकायतों से घिरा रहा है। रिप्लेस किए गए फोन की बैटरी भी फटने की शिकायतें आने लगी है। दुनियाभर में बैटरी फटने की शिकायतों के बाद फोन की बिक्री पर रोक लगी है।
फोन की बिक्री पर रोक लगने से सैमसंग को भारी नुकसान की आशंका है। कंपनी इस तिमाही में 20-25 फीसदी मार्केट शेयर खोने की आशंका है। इसका फायदा आईफोन 7 और गूगल पिक्सेल को होगा। कंपनी को प्रीमियम सेगमेंट में नंबर 1 की गद्दी खोने का खतरा है।
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment