फ्लॉप हो सकती है स्पेक्ट्रम नीलामी !
स्पेक्ट्रम नीलामी के फ्लॉप होने की पूरी आशंका है। प्रीमियम सेगमेंट में 700 और 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए कोई खरीदारा नहीं मिला। सरकार को उम्मीद थी कि उसको स्पेक्ट्रम नीलामी से 5 लाख करोड़ रुपये की कमाई होगी लेकिन कल तक खजाने में आए महज 63,500 करोड़ रुपये। हालांकि आज के आंकड़े आने अभी बाकी है।
आज पांचवें दिन भी स्पैक्ट्रम निलामी हुई आज की निलामी के राउंड का समय 60 मिनट से घटाकर 45 मिनट किया गया। कल तक हुई 23 राउंड की स्पैक्ट्रम की निलामी में 63,500 करोड़ रु तक की स्पैक्ट्रम की बोली लगाई गई। अब तक प्रीमियम सेगमेंट में 700 और 900 मेगाहर्ट्ज स्पैक्ट्रम का खरीदार नहीं मिला है। वहीं अब तक सबसे ज्यादा बोली मुबंई, पूर्वी उत्तर प्रदेश के 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में मिली हैं।
नीलामी फ्लॉप क्यों हुई इस बारे में जानकारों का कहना है कि 700 मेगाहर्ट्ज का रिजर्व प्राइस काफी ज्यादा है। बता दें कि 700 मेगाहर्ट्ज का रिजर्व प्राइस 1140 करोड़ प्रति हर्ट्ज रखा गया जो बहुत ज्यादा हैं। गौरतलब है कि अभी 700 मेगाहर्ट्ज के इस्तेमाल के लिए सुविधाएं भी नहीं है। इसके अलावा एकमुश्त पेमेंट भी काफी ज्यादा रखा गया।
Get live News Updates
visit us at Ripples Advisory or One
Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment