मिस्त्री के वाद नुस्ली वाडिया को बाहर करने की तैयारी
टाटा संस के भीतर घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब टाटा संस ने सायरस मिस्त्री के बाद नुस्ली वाडिया को बाहर करने की तैयारी कर ली है। टाटा संस के बोर्ड ने सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के लिए ईजीएम बुलाई है। साथ ही इसी ईजीएम में ही नुस्ली वाडिया को डायरेक्टर के पद से हटाने पर भी विचार किया जाएगा।
इस बीच, टाटा संस से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि नुस्ली वाडिया, सायरस मिस्त्री के साथ मिलकर टाटा ग्रुप को अस्थिर करने में लगे हुए थे। टाटा संस की ओर से सायरस मिस्त्री को टाटा स्टील के बोर्ड से बाहर रखने का प्रस्ताव रखा जाएगा। टाटा स्टील को ईजीएम बुलाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि टाटा स्टील की ओर से जल्द ईजीएम बुलाई जा सकती है, और अगले हफ्ते इस बारे में एक्सचेंज को जानकारी दी जा सकती है।
No comments:
Post a Comment