इंडियन एयरफोर्स का 84वां स्थापना दिवस
भारतीय वायुसेना ने अपना 84वां स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना का पूरा दमखम दिखाई पड़ा। इस ताकत और हौसले को देख दुश्मन के भी रूह कांप जाए। इस मौके पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों के अलावा मालवाहक विमानों ने भी अपना दम-खम दिखाया।
आकाश गंगा की टीम ने 2000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट से कार्यक्रम स्थल पर उतरकर अपना करतब दिखाया। वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हवा में करतब दिखाये। हवा में करतब दिखाने वाले विमानों में हरकुलिस सी 13-ए, मिग-29, सुखोई, सी-17 ग्लोव मास्टर, जगुआर तथा सारंग थे। पहली बार फ्लाई-पास्ट में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने भी शिरकत किया। इस मौके मौके पर वायुसेना अध्यक्ष अरूप राहा ने विश्वास दिलया है कि भारतीय वायु सेना आने वाले हर खतरे के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए। सचिन तेंदुलकर भारतीय वायुसेना में मानद ग्रुप कैप्टन हैं। सचिन तेंदुलकर को यह सम्मान 2010 में दिया गया था।
Get live News Updates visit us at Ripples Advisory or One Missed Call on @98-27-80-80-90
No comments:
Post a Comment